{"_id":"67c1f941533c35e1c00d0a4e","slug":"encroachment-at-mukhlispur-intersection-problem-due-to-traffic-jam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129259-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर चौराहे पर अतिक्रमण, जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर चौराहे पर अतिक्रमण, जाम से परेशानी
Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर उत्तर तरफ सड़क पर किया गया अतिक्रमण।
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनने के बाद वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। ओवरब्रिज के नीचे ठेला खोमचे व अन्य दुकानदाराें ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे वाहनों के आवागमन में समस्या हो रही है। इसके साथ ही जाम लग रहा है। वहां के दुकानदारों ने चौराहे का सुंदरीकरण के साथ ही ट्रैफिक लाइट लगवाने और वहां खड़ी हो रही टैक्सी गाड़ियों को हटवाने की मांग की है।
मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर आठ साल पहले फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद वहां पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गई। इसके साथ ही वहां के दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो गई। अंडर पास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन हुआ तो अंडरपास की स्वीकृति मिली। दो साल के जद्दोजहद के बाद अंडरपास एक माह पहले बनकर तैयार हुआ।
अब अंडर पास चालू हो गया है। लेकिन उस मार्ग पर अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही ठेला खोमचे वालों ने अतिक्रमण किया है। इसकी वजह से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जबकि इसी अंडरपास से लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। प्रतिदिन करीब 50 हजार लोग इस मार्ग से सफर कर रहे हैं। लेकिन जाम का झाम झेलते हैं।