फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   employee was meeting on gram sachivalya

ग्राम सचिवालय पर बैठेंगे कर्मचारी और सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

Thu, 21 Apr 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
employee was meeting on gram sachivalya
ग्राम सचिवालय पर बैठेंगे कर्मचारी और सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

- ग्राम सचिवालय की दीवाल पर अंकित होंगे जरूरी नंबर
- दो तरह के रजिस्टर भी होंगे उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में बने ग्राम सचिवालयों पर कर्मचारी मौजूद मिलेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याएं उन तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण भी कराएंगे। इसकी तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है।

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय भवन बनाए गए हैं। ग्राम सचिवालयों पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, किसान सहायक ,रोजगार सेवक, बीट सिपाही, बिजली निगम के कर्मचारी, बैंक सखी, जन सेवा केंद्र के कर्मी आदि उपलब्ध मिलेंगे। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की जरूरतें मौके पर पूरी हो जाएं। उन्हें अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। बीडीओ अपने विकास खंड के ग्राम सचिवालय के कम से कम पांच ग्राम सचिवालय में उपस्थिति की जांच प्रतिदिन वीडियो कॉल से करेंगे। सभी कर्मचारियों का नाम, पद, मोबाइल नंबर और बैठने की तिथि ग्राम सचिवालय की दीवाल पर बाहर जरूर अंकित रहेगा। यदि किसी कर्मचारी का तबादला हो जाता है और नया कर्मचारी आता है, तो उसका नाम व मोबाइल नंबर तत्काल अंकित करने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव की होगी। प्रत्येक ग्राम सचिवालय के दीवाल पर दिनवार डे अफसर का नाम और उसका मोबाइल नंबर जरूर अंकित किया जाएगा। ग्राम सचिवालय पर दो रजिस्टर रखे जाएंगे। प्रथम रजिस्टर में जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या यदि लेकर आता है और उस विभाग का कर्मचारी नहीं है तो वह अपनी समस्या का अंकन करेगा। दूसरे रजिस्टर में अधिकारी ग्राम में भ्रमण पर जाते हैं, तो वह अवश्य ग्राम सचिवालय में जाएंगे और वहां पर अपने विभाग से संबंधित कार्यों को देखेंगे तथा अपनी टिप्पणी भी इस अवसर पर जरूर अंकित करेंगे। ग्राम पंचायत की छह समितियां जो बनाई गई हैं, उनके अध्यक्ष और सदस्यों का नाम मोबाइल नंबर और उस समितियों के कार्य का उल्लेख दीवाल पर जरूर पेंट से लिखवा दिया जाए। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रुम नंबर 1122-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 10763-महिला हेल्पलाइन 1090, 10814 किसान हेल्पलाइन नंबर 15515-विद्युत हेल्पलाइन नंबर 19126-अग्निशमन केंद्र नंबर 1017- एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 व1028-चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अंकित हो। ग्राम पंचायत स्तर की सभी बैठक ग्राम सचिवालय में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed