फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on making women self-reliant through self-help groups

Sant Kabir Nagar News: स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Sat, 24 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making women self-reliant through self-help groups
सेमरियावां ब्लॉक पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक करते डीसी एनआरएलएम-स्रोत ब्लॉक
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को एनआरएलएम उपायुक्त ने समूह सखियों व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को सशक्त करने का माध्यम हैं और इसके माध्यम से हर गांव तक आजीविका के अवसर पहुंचाए जाने चाहिए। एनआरएलएम उपायुक्त प्रवीण चंद्र शुक्ला ने सचिवों को निर्देश दिए कि गांव में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों की पात्र महिलाओं को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा से स्वयं सहायता समूह का गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि समूहों के गठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


इसके लिए समूह की नियमित बैठक, बचत की आदत, पारदर्शी लेनदेन, समय पर ऋण वसूली और सटीक लेखा जोखा जैसे बुनियादी नियमों का पालन जरूरी है। उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि आजीविका संवर्धन के लिए महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी आपात स्थिति या जोखिम की दशा में समूह से जुड़ी महिलाओं को तत्काल पांच हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से किसी सक्रिय समूह की सदस्य हैं, उन्हें नए समूह में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी सचिवों को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर समूह गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इस दौरान बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पांडेय, ग्राम सचिव कुणाल सिंह, राहुल यादव, अलाउद्दीन, असदुल्लाह खान, गुलाब चंद, प्रवेश कुमार सिंह, लव कुश चौधरी, संतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed