{"_id":"578d252e4f1c1b6137c4c536","slug":"emphasis-on-better-reading-in-the-new-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में बेहतर पठन-पाठन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में बेहतर पठन-पाठन पर जोर
sant kabir nagar
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में जिले के सभी प्रधानाचार्यों की बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खलीलाबाद के एचआर इंटर कॉलेज में सोमवार को जिले के समस्त प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने की। बैठक में नए शिक्षण सत्र से पठन पाठन व्यवस्था बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया गया।
डीआईओएस ने कहा कि नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में पठन पाठन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो इस पर सभी का जोर होना चाहिए। नए सत्र में छात्रवृत्ति को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्हीं छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म भरवाया जाए जो पात्र हों। दशमोत्तर छात्र वृत्ति का ऑनलाइन डाटा भरकर जमा कर दें।
जिससे की संबधित विभाग को भेजा जा सके। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मियों का बीमा प्रकरण को निपटा दे। विद्यार्थियों में गुणवत्ता पूर्ण पाठ्य पुस्तक के बारे में बताए। शैक्षिक पंचांग बना लें। विद्यार्थियों का नामांकन सीटों के अनुसार ही किया जाए। इसके साथ ही आनलाइन नामांकन भी करें।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि के बारे में बता दिया गया है। ऐसे में निर्धारित तिथि के अनुसार ही फार्म भरा जाए। फार्म जमा करने में देरी होने पर बोर्ड मुख्यालय में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि नामांकित छात्रों की सूची कार्यालय को भी उपलब्ध कराए। बैठक में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य निशा यादव, एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामललित यादव, ध्रुवचंद पाठक, राकेश सिंह, नसर खां, राजेेेश वर्मा सहित समस्त इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।