{"_id":"64666f4614e6dbb1400084e5","slug":"elligal-taxi-stand-khalilabad-news-c-7-1-172489-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल नगर में अवैध टैक्सी स्टैंड की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल नगर में अवैध टैक्सी स्टैंड की भरमार
Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेहदावल। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैंड की बाढ़ आ गई है। एक तरफ उत्तर प्रदेश शासन ने अवैध टैक्सी स्टैंड पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर रखे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की नाक के नीचे ही नगर क्षेत्र में तीन अवैध टैक्सी स्टैंड धड़ल्ले से चल रहे हैं। ताज्जुब यह है कि तहसील व पुलिस प्रशासन इनकी जानकारी होने के बाद भी नकेल नहीं कस पा रहा है।
प्रदेश सरकार ने अवैध टैक्सी स्टैंड पर लगाम कसने के लिए निर्देश जारी किया है। इसके बाद भी क्षेत्र में अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड का संचालन क्षेत्रीय लोगों को हजम नहीं हो रहा है। क्षेत्रीय निवासी नवरत्न वर्मा, देव प्रकाश पांडेय, सौरभ पांडेय, आर्यांश पांडेय, अमित पांडेय, श्रवण कुमार गुप्ता, राम शब्द यादव, मल्लू यादव, कमलेश गुप्ता, विकास गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
सीएससी तिराहे पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर वाहन चालक सीएससी के मुख्य गेट के सामने वाहन खड़ा कर सवारी भरने का कार्य करते हैं, जिसके कारण एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित होती है। जब इसे मना किया जाए तो टैक्सी चालक विवाद पर उतारु हो जाते हैं। यही हाल शीतला माता मंदिर के पास संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड का भी है। यहां रोड पर ही वाहन खड़ा कर चालक सवारी भरते हैं।
विज्ञापन
टडवरिय चौराहे से भी अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण आए दिन विवाद थानों तक पहुंचता है। सीएससी तिराहे से ही अवैध रूप से मेंहदावल- लखनऊ की बसें भी संचालित हो रही हैं।
-- --
अवैध टैक्सी स्टैंडों को चिह्नित कर इन पर रोक लगाई जाएगी।
-अमरीश सिंह भदौरिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी