{"_id":"61549fd08ebc3e0b99033945","slug":"eletricity-khalilabad-news-gkp411107365","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय के ढाई साल बाद भी शुरू नहीं हुआ उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय के ढाई साल बाद भी शुरू नहीं हुआ उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय के ढाई साल बाद भी शुरू नहीं हुआ उपकेंद्र
चौरा कला विद्युत उपकेंद्र को फरवरी 2019 में होना था शुरू, अफसरों का दावा बस एक सप्ताह करें इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकासखंड पौली के 100 से अधिक गांव के उपभोक्ताओं को विद्युत उप केंद्र चौरा कला के चालू होने का इंतजार है। केंद्र का निर्माण जनवरी 2018 में शुरू हुआ था और फरवरी 2019 से आपूर्ति शुरू होनी थी। बावजूद इसके अब तक ऐसा नहीं हो सका। निगम के अफसरों के दावों को माने तो एक सप्ताह में केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा।
विकासखंड पौली के करीब 200 गांव के उपभोक्ताओं को विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर और बस्ती जिले के कुदरहा सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। आए दिन हो रहे लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ता इससे निजात पाने के लिए पौली ब्लॉक में विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। उनकी मुराद वर्ष 2018 के जनवरी में उस समय पूरी हुई, जब चौरा कला में विद्युत सब स्टेशन के लिए तत्कालीन सांसद स्व. शरद त्रिपाठी ने भूमि पूजन किया। उस समय वर्ष 2019 के फरवरी माह तक निर्माण कार्य पूरा करके विद्युत सब स्टेशन को चालू कर देना की घोषणा की गई थी। विद्युत उपभोक्ता इंद्रमणि तिवारी, अंगद प्रसाद चौधरी, राघव प्रसाद गुप्ता, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, पिंटू यादव, राजाराम चौधरी, सुनील कुमार, बिक्रम, रामसुमेर आदि का कहना है कि फरवरी 2019 को कौन कहे वर्ष 2021 बीतने वाला है, लेकिन अभी तक विद्युत सब स्टेशन चालू नहीं हो सका। इस विद्युत उप केंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने के बाद काफी हद तक यहां के लोगों को विद्युत समस्या से राहत मिलेगी और विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर का भार भी कम होगा। गांव वालों का कहना है कि विद्युत उप केंद्र बनकर तैयार है, लेकिन अभी उस पर विद्युत तार खींचे नहीं गए हैं। जबकि विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति जल्द शुरू कर देने की बात विद्युत निगम के अधिकारी करीब दो माह से कह रहे हैं।
विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। कुछ लोग अपने घर के सामने से विद्युत तार ले जाने पर ऐतराज कर रहे थे, जिससे बिलंब हुआ है। उन्हें समझा दिया गया। एक सप्ताह में विद्युत उपकेंद्र चालू करा दिया जाएगा।