फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers will hold a nationwide strike on February 12.

Sant Kabir Nagar News: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे बिजलीकर्मी

Sat, 10 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will hold a nationwide strike on February 12.
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कहा कि 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर राष्ट्र व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 आम उपभोक्ताओं, किसानों और कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। यह बिल संसद में पारित किया जाता है तो इसके बहुत घातक परिणाम होंगे और यह सार्वजनिक क्षेत्र के पॉवर सेक्टर को तबाह कर देगा। इसलिए 12 फरवरी को राष्ट्र व्यापी हड़ताल की जाएगी। साथ ही 16 जनवरी को इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 और बीज बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश भर में प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रिंस गुप्ता ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ता और कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में इसका हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, प्रद्युम्न कुमार, धीरेंद्र यादव, योगेंद्र चौहान, रंजन कुमार, मनोज यादव, अमरनाथ यादव, दिलीप सिंह, अशोक कुमार, आशीष कुमार, वीरेंद्र मौर्य , दुर्गा प्रसाद, आर्यन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed