{"_id":"616db0e56fa0347b787b3f38","slug":"electricity-workers-protested-khalilabad-news-gkp413343921","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने ऊर्जा प्रबंधन पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। बाद में उत्तर प्रदेश पॉवर लिमिटेड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल ने कहा कि ऊर्जा निगमों में तैनात तकनीकी कर्मियों को संसाधन तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के घाटे की वजह तकनीकी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि ऊर्जा प्रबंधन की गलत नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। कर्मचारियों के पदोन्नति, पदनाम परिवर्तन, पेट्रोल भत्ता आदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। यदि ऊर्जा प्रबंधन ने रवैैया नहीं बदला तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। धरना में धीरेंद्र कुमार यादव, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, हिफजुर्रहमान, दिलीप मौर्य, हरि प्रसाद, हरिराम, रमाकांत मौर्य, सुमित, सुरेंद्र संह, संतोष यादव, संजय यादव, मंजीत रंजन, मनोज यादव, योगेंद्र चौहान, अमरनाथ आदि शामिल रहे।