फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity stoped in 200 village

तालाब में टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार, 200 गांवों की बिजली गुल

Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
electricity stoped in 200 village
तालाब में टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार, 200 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

16 घंटे ठप रही आपूर्ति, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शुक्रवार की रात मेंहदावल सब स्टेशन के पीछे तालाब में हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर गया। गनीमत रहीं कि कोई हादसा नहीं हुुआ। घटना से क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मेंहदावल विद्युत स्टेशन के पीछे तालाब के पास से होकर हाई वोल्टेज विद्युत तार गया है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे तार टूटकर तालाब में गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और करीब दो सौ गांवों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। जिन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही, उसमें दुर्गजोत, कडजवनिया, बेलवा जंगल, पिपरा, जंगल दशहर, अमरगढ़, लोहरौली, बेलहरकला, बेलहरखुर्द और पिपरी आदि गांव शामिल रहे। रातभर बिजली गुल रहने से इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के दिनेश कुमार, सूरज कुमार और देवेंद्र पांडेय आदि ने कहा कि आए दिन बिजली आपूूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी आ रही है, जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि जर्जर तारों को बदलने की जरूरत है। इधर, बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 16 घंटे के प्रयास के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के अवर अभियंता राम करन ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण दिक्कत आ रही है। फिर भी बिजली आपूर्ति सही ढंग से हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टूटे तार को सही कर दिया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed