फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity cut problam in people

गांव से लेकर शहर तक 12 घंटे बिजली कटौती बनी मुसीबत

Mon, 25 Apr 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
electricity cut problam in people
गांव से लेकर शहर तक 12 घंटे बिजली कटौती बनी मुसीबत
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान
लोकल फाल्ट ने और बढ़ाई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस बीच भीषण गर्मी के साथ ही जिले में विद्युत संकट भी गहरा गया है। इससे शहर से लेकर गांव तक 12 घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। साथ ही लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। पंखा-कूलर गर्म हवा दे हैं। जिससे उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे गर्मी से लोग को बेहाल हैं। इस बीच अघोषित कटौती बढ़ गई है। वैसे शासन का निर्देश है कि जनपद मुख्यालय को 22 से 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए, लेकिन कई दिनों से शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती इस कदर हो गयी है कि ग्रामीण क्षेत्र में महज 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। दिन में आपूर्ति बाधित रहती है। शहर में भी अक्सर बिजली कट जा रही है। जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है, वहीं लोग गर्मी से जूझने के लिए मजबूर हैं। कटौती के बीच लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। रात के समय लो-वोल्टेज के चलते पंखा, कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी राम नरायन ने कहा कि रात्रि के समय बिजली गुल हो जाने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जबकि प्रदीप कुमार ने कहा कि अभी अप्रैल का महीना है और गर्मी चरम पर है। बिजली कटौती बढ़ने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात के साथ ही बिजली आपूर्ति में सुुधार किया जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत आरके सिंह ने कहा कि बिजली की आपूर्ति निरंतर बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जहां तक लो वोल्टेज की बात है तो शाम के समय लोड अधिक रहने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed