{"_id":"5c7821cabdec2273792f55c0","slug":"electricity-cut-out-of-whole-village-without-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बकाये के ही पूरे गांव की काट दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बकाये के ही पूरे गांव की काट दी बिजली
Thu, 28 Feb 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिना बकाये के ही पूरे गांव की काट दी बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघनगर(संतकबीरनगर)। सेमरियावां ब्लॉक के बिजली उपकेंद्र बाघनगर ने बिना बकाए के ही पूरे धरूई गांव की बिजली काट दी। इससे गांव अंधेरे में है। नाराज गांव वालों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
बिजली उपकेंद्र बाघनगर के भैंसवरिया फीडर से धरूई गांव की बिजली सप्लाई की जाती है। गांव वालों के मुताबिक बिजली निगम की टीम ने 22 फरवरी से गांव पहुंच कर बिना बिजली बकाया ही गांव में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर से पूरे गांव की विद्युत सप्लाई काट दी गई है। ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई बाधित किए जाने से गांव में एक हफ्ते से अंधेरा है। शिक्षक ज्ञान चंद ने बताया कि कर्मचारियों की मनमानी से बच्चों की परीक्षा तैयारी नही हो पा रही है। बिना बकाया सप्लाई बाधित करना विभाग की तानाशाही है। अगर किसी उपभोक्ता का बकाया है तो सिर्फ बकाया वाले की ही बिजली रोकी जाई। ट्रांसफॉर्मर से बिजली बाधित किए जाने से करीब 30 घरों में अंधर हो गया है। बगल के बढ़याराजा पुरवा में भी 35 घरों में अंधेरा है। बताया कि एक्सईएन को पत्र लिखकर गुहार लगाई गई है फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। बच्चों की बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। कर्मचारी यही कहते रहे एक्सईएन और जेई के आदेश पर बिजली काटी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञान चंद्र, राम प्रकाश, गंगाराम, सहदेव प्रसाद, तेज बहाुदर, गोगानार आदि रहे। अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह ने कहा किबिना बकाया बिजली काटा जाना गलत है। बड़े बकाएदारों की बिजली काटे जाने का आदेश है।