{"_id":"5f57bae38ebc3e54dd17d88e","slug":"electric-worker-protest-against-privatisation-khalilabad-news-gkp364799125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजलीकर्मी।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
- निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, नेशनल कोआर्डीनेशन कमेटी इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स संगठन के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान विद्युत कर्मियों ने निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
विद्युत कर्मी शाम चार बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील प्रजापति ने कहा कि जब तक निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। संघर्ष समिति के सदस्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण किसी के हित में नहीं है। सरकार इसे तत्काल वापस लें, अन्यथा आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान नारायण चंद्र, हिफजुर्रमान, डीएन मिश्रा, संतोष यादव, दिनेश चंद्र, श्रवण प्रजापति, आशीष कुमार, हरि प्रसाद, अंकित मिश्रा, अमरनाथ, विजय कुमार, विभव रंजन, विशाल, दिलीप सिंह, विमल, अभिषेक मणि त्रिपाठी, फकरे इनाम, धीरेंद्र यादव, हेमलता सिंह, आरके मौर्या आदि मौजूद रहे।