फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric worker beaten

अवैध कनेक्शन काटने गए संविदा कर्मी को पीटा

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
electric worker beaten
अवैध कनेक्शन काटने गए संविदा कर्मी को पीटा
विज्ञापन

नाराज संविदा कर्मियों ने ठप किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र कोचरी पर कार्यरत संविदा कर्मी को शुक्रवार को सिसवा गांव में कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से नाराज संविदाकर्मी कामकाज ठप करके धनघटा थाने पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। लोगों ने कार्रवाई न होने पर विद्युत आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी।

क्षेत्र के रमजगला गांव निवासी जंगबहादुर विद्युत संविदा कर्मी के पद पर विद्युत उप केंद्र कोचरी में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार को वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिसवा गांव में विद्युत बिल जमा कराने के लिए लोगों को जागरूक करने तथा अवैध कनेक्शन काटने गए थे। वह एक शख्स के घर काम कर रहे थे। उसी समय गांव निवासी दो लोग आए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। जब उनको अपशब्द कहने से मना किया तो वे लोग मारपीट कर घायल कर दिए। इसकी सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र कोचरी, धनघटा व मुखलिसपुर के संविदा कर्मी काम बंद करके धनघटा में एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर जेई भानु प्रताप चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। जेई के साथ संविदा कर्मी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने चेतवानी दी है कि यदि शनिवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले के विद्युत संविदा कर्मी काम बंद कर देंगे। एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed