{"_id":"610ad02a8ebc3ebd5e10fe98","slug":"electric-wires-in-bad-condition-khalilabad-news-gkp404427978","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बने जर्जर व उलझे विद्युत तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बने जर्जर व उलझे विद्युत तार
विज्ञापन
ेलहर क्षेत्र में लटक रहे जर्जर विद्युत तार।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसीबत बने जर्जर व उलझे विद्युत तार
आएदिन लोकल फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान
बारिश में दिक्कत और बढ़ी, बाधित हो रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम भले ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। स्थिति यह है कि जर्जर व उलझे विद्युत तार उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। जिसकी वजह से आए दिन लोकल फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। इधर, बारिश के चलते समस्या और गंभीर हो गई है, लेकिन निगम के जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं।
विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पिछले दिनों व्यवस्था सुधारने के लिए जगह-जगह कैंप लगाने की मुहिम शुरू की थी। इस दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में सुधार, बकाया विद्युत बिल जमा करने के साथ ही बकाये में बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान अब तक करीब ढाई सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, लेकिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव तक जर्जर और उलझे तार, पोल उपभोक्ताओं की समस्या को बढ़ा रहे हैं। खलीलाबाद कस्बे में नेदुला, मड़या सहित कई स्थानों पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। हल्की हवा चलने पर ही तार टूटकर गिर जा रहे हैं और आपूर्ति बाधित हो जा रही है। शिकायत के घंटों बाद कर्मचारी पहुंच रहे हैं और आपूर्ति बहाल हो रही है। इस दौरान लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी बदतर है। इधर, बारिश की वजह से समस्या और गंभीर हो गई है। क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने कहा जर्जर और उलझे तार व पोल पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिल सके। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर जर्जर तारों व पोल को बदला जाएगा।