फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric related news

गर्मी में फिर दगा दे सकते हैं ट्रांसफार्मर

Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
electric related news
बेलहर कलां में लगा ट्रांसफार्मर ओवर लोड़ है।संवाद - फोटो : KHALILABAD
गर्मी में फिर दगा दे सकते हैं ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

- ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर ध्यान नहीं, बढ़ रहे कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां गर्मी से आमजन बेहाल है, वहीं विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ने व तापमान में इजाफा के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होने लगे हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के प्रति गंभीर नहीं हैं। ऐसे में यदि समय रहते नहीं चेते तो ट्रांसफार्मर गर्मी में उपभोक्ताओं को दगा देंगे। इसको लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
वर्तमान में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पंखों व कूलर का सहारा लेना शुरू किया है। इसके साथ ही एसी का उपयोग भी लोग करने लगे हैं, इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। यही नहीं विद्युत निगम कनेक्शन दिए जाने का सिलसिला भी बना हुआ है। अभी अप्रैल, मई व जून का महीना बाकी है। वर्तमान समय में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख 28 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं तो शहरी क्षेत्र में करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली की मांग बढ़ने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। स्थिति यह है कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं।
विज्ञापन

बेलहर कला में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो ओवरलोड के चलते अक्सर खराब हो रहा है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन लोड बढ़ाने की जगह सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। वहीं निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने लगा है। तापमान के बढ़ने से घरों के साथ दुकानों को ठंडा रखने के लिए कूलर पंखे के साथ साथ अब बड़े शोरूमों में एसी का चलन हो गया है। कई दफ्तरों, घरों और अन्य स्थानों पर लोग एसी चला रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि इधर चुनाव में व्यस्तता थी, अब जहां पर जरूरत होगी वहां ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed