फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem in city

Sant Kabir Nagar News: ठंड के मौसम में उपभोक्ताओं को रुला रही बिजली

Sun, 24 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
electric problem in city
एचआरपीजी कॉलेज के पास बिजली के जंफर को बनाते बिजलीकर्मी।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

सुबह तीन घंटे की कटौती से पानी का संकट
लोकल फाॅल्ट की समस्या बनी मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके बाद भी सुबह से लेकर शाम तक सात घंटे से अधिक की बिजली कटौती हो रही है। इसके साथ ही लोकल फाॅल्ट की समस्या बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को ठंड के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर में सुबह पांच बजे के करीब बिजली कई दिनों से कट रही है। यह ऐसा समय रहता है जब बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना रहता है। साथ ही नौकरीपेशा लोग भी ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन, बिजली न रहने से पानी का संकट हो जा रहा है। इससे बच्चों को तैयार होने में बाधा आ रही है। यही नहीं घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां तक सूख जा रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह आठ बजे के बाद बिजली की आपूर्ति फिर शुरू होती है। लेकिन बीच-बीच में बिजली की आवाजाही बनी रहती है। शाम के समय भी अक्सर बिजली गुल हो जा रही है। इससे व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोकल फाॅल्ट की समस्या भी बनी हुई है। कारण यह है कि बिजली के तार काफी पुराने हो चुके हैं, जो हल्की हवा में टूट जा रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में घंटों समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति शहर में नेदुला, पटखौली, बड़गो, मैलानी, छोटी सरौली, बरई टोला, अंसार टोला में प्रतिदिन बनी रहती है। इन क्षेत्रों के निवासी राकेश कुमार, दिग्विजय, राम नयन आदि ने कहा कि सुबह की कटौती सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी कर रही है। इसके साथ ही लोकल फाॅल्ट के कारण भी दिक्कत है। इस दिशा में बिजली निगम को ध्यान देने की जरूरत है।


कोट
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में जर्जर पोल व तार बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही लोड क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी।
-रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed