फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem in 300 village

आंधी से 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित

Mon, 23 May 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
electric problem in 300 village
आंधी से पौली में गिरा टीन शेड।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आंधी से 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

- मडया में बिजली के तार पर गिरा पेड़, डाक बंगला के पास तार टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को दोपहर तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और धूल भरी आंधी चली। इसके कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब तीस विद्युत पोल टूट गए, जिसके कारण करीब 300 गांवों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही आंधी में कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। शहर में लगे होर्डिंग्स भी गिर गए हैं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
तेज आंधी के चलते खलीलाबाद कस्बे के मड़या में बिजली के तार पर पेड़ गिर गया, जबकि डाक बंगला के पास विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे आधे शहर में बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह विद्युत पोल टूट गए हैं, इसके चलते जिले भर में करीब तीन सौ गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस बीच आंधी रुकने के बाद विद्युत कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं। धनघटा प्रतिनिधि सोमवार के दोपहर बाद आई आंधी से जहां तमाम विद्युत पोल गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। वहीं पेड़, छप्पर, टीन शेड धराशाई हो गए। आंधी-पानी से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। आंधी के कारण हैंसर बाजार, पौली, उमरिया बाजार आदि जगहों पर विद्युत पोल तार के साथ जमीन पर गिर गए। जिसे ठीक करने के लिए विद्युत निगम के कर्मी जुटे हुए हैं। देर रात तक विद्युत सप्लाई बहाल होने की संभावना विद्युत निगम के कर्मी जता रहे हैं।
विज्ञापन

पौली में कई दुकानों के टीनशेड गिर गए। पेड़ भी गिरे हुए हैं। पौली में ताज मोहम्मद, अमीन, अनीश आदि लोगों के दुकान पर रखा गया टीनशेड उजड़ गया है। इधर विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि आंधी के कारण जिले में करीब तीस विद्युत पोल गिर गए। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों को लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो से टकराई अनियंत्रित टेंपो
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर निवियहवा पोखरा के समीप आंधी की वजह से टेंपो अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल टेंपो चालक को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महुली कस्बा निवासी 16 वर्षीय रिशु सोनकर सोमवार को मुखलिसपुर की तरफ से नाथनगर की तरफ टेंपो लेकर अकेला आ रहा था। उसी दौरान महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर के जपतिया पुरवा निवासी घनश्याम अपने परिवार के साथ नाथनगर से खरीदारी कर बेलोरो से घर लौट रहे थे। दोनों वाहन आपस में टकरा गई। टेंपो चालक रिशु गंभीर रुप से घायल हो गए। लोग उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed