{"_id":"62000013d815a678be03d948","slug":"electric-poll-fell-down-on-road-khalilabad-news-gkp42610195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से झुका विद्युत पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से झुका विद्युत पोल
विज्ञापन
विकास खंड नाथनगर के छितही गांव के पास बीच सड़क में झुका बिजली का पोल।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से झुका विद्युत पोल
- सड़क की ओर पोल झुकने से दुर्घटना की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली-बस्ती मार्ग पर छितही गांव के समीप विद्युत पोल वाहन की टक्कर से झुक गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
छितही गांव के समीप मुख्य सड़क के किनारे विद्युत पोल लगाकर उससे तार खींचा गया है। शनिवार देर शाम को वाहन की टक्कर से पोल टूट गया। इससे पोल सड़क की ओर झुक गया है। वर्तमान में सड़क से होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन अब तक पोल ठीक नहीं कराए गए। राहगीर मुकेश, संतोष, राम किशुन, सदरे आलम, विवेक ने बताया कि पोल झुकने की वजह से दुर्घटना हो सकती है। हरिहरपुर के जेई केएन राय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। लाइनमैन को भेजकर पोल ठीक कराया जाएगा।