फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric je protested

विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Mon, 25 Oct 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
electric je protested
विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन

दो घंटे चला धरना, 27 से विरोध सभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले सोमवार को अवर अभियंताओं व अन्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। शाम को तीन बजे से पांच बजे तक दो घंटे चले धरने के दौरान विद्युत कर्मियों ने वेतन विसंगति दूर करने व समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

संगठन के जनपदीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि उपभोक्ताओं को शासन की मंशा के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन वेतन विसंगति को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। संसाधनों की कमी दूर करने के लिए बार-बार आग्रह किया जा रहा है, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 27 व 28 अक्तूबर को जनपद मुख्यालय पर विरोध सभा की जाएगी और कार्य बहिष्कार रहेगा। 28 अक्तूबर को शाम पांच बजे से मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 29 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन प्रस्तावित है। इस दौरान सन्नी चौरसिया, राम करन, दीनानाथ मिश्र, सुरेंद्र कुमार, अमित सिंह, अच्छेलाल पटेल, भानू प्रताप, चंद्रभूषण, मिथिलेश, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed