{"_id":"62892a40f927312b64020a4d","slug":"electric-facility-not-available-khalilabad-news-gkp4376665110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से गांव तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
- लोकल फाल्ट ने बढ़ाई समस्या, रात में कटौती से नींद पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांव तक विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। शहर में 17 से 18 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 13 घंटे की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, रात में कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लोकल फाल्ट की वजह से भी कटौती की जा रही है।
विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्रों में विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही कई विद्युत उपकेंद्रों में लाइन, यार्ड व पैनल मरम्मत का कार्य भी कराया गया है, लेकिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव अघोषित कटौती हो हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख 27 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में करीब साढ़े 12 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति का दावा निगम के जिम्मेदार कर रहे हैं, लेकिन स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 घंटे की बिजली कटौती हो रही है तो शहर में भी छह से सात घंटे बिजली गुल रहती है। वहीं लोकल फाल्ट की वजह से भी कटौती की जा रही है।
खलीलाबाद कस्बे में गोलाबाजार, बंजरिया कसैली, नेदुला, मड़या सहित कई स्थानों पर उलझे व जर्जर तारों के चलते समस्या बढ़ गई है। कारण यह है कि हल्की हवा चलने पर ही तार टूटकर गिर जा रहे हैं और आपूर्ति बाधित हो जा रही है। शिकायत के घंटों बाद कर्मचारी पहुंच रहे हैं और आपूर्ति बहाल हो रही है। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी है।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट को सूचना मिलते ही ठीक करा दिया जाए। इसके साथ ही जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर जर्जर तारों व पोल को बदला जाएगा।
- आरके सिंह, अधिशाषी अभियंता