{"_id":"628bca6809d57940e957d70b","slug":"electric-cut-in-diffrent-places-khalilabad-news-gkp4378954193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए
- अधिशाषी अभियंता विद्युत ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद आरके सिंह ने अपने कार्यालय में जन सुनवाई की। करीब दो घंटे की जन सुनवाई में विद्युत उपभोक्ताओं की बिलिंग, मीटर, नए कनेक्शन के साथ अन्य समस्याओं को सुना और समस्याओं का निस्तारण कराया। वहीं, कई गांवों में अभियान चलाकर बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
हरिहरपुर पावर हाउस से संबंधित महुली फीडर के अंतर्गत उप खंड अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल एवं विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें ग्राम छितही, भगौतीपुर, महुली आवां खुर्द, मुडियारी व महुली कस्बे में कई बकायेदारों की लाइन काटी गई। इसके साथ ही छितही में विजिलेंस टीम की मौजूदगी में 55 मीटर लगाए गए। इस दौरान जेई पुष्पेंद्र यादव, कामतानाथ राय, प्रवर्तन दल प्रभारी विनोद यादव, सूरज प्रजापति, लाइनमैन रामअधार आदि मौजूद रहे।