फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric chori caught

विद्युत निगम की टीम ने मारा छापा, विद्युत चोरी पकड़ी

Wed, 04 Mar 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
electric chori caught
मेहदावल विद्युत उपकेन्द्र के बभनी गांव में जांच करती बिजली विभाग की टीम । - फोटो : KHALILABAD
विद्युत निगम की टीम ने मारा छापा, विद्युत चोरी पकड़ी
विज्ञापन

कई लोगों का कनेक्शन काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युत निगम की टीम ने छापा मारा। इस दौरान कई लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा। टीम ने उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। कुछ लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ टीम मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।

मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र के ग्राम पंचायत समंथा के राजस्व गांव बभनी में बुधवार को बिजली विभाग की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने सभी घरों के कनेक्शन की जांच की। बगैर कनेक्शन बिजली जला रहे लोगों का कनेक्शन काटते हुए केबल भी साथ ले गई। टीम के सदस्य हरिओम सिंह ने बताया बभनी गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामबृक्ष, नटवर पुत्र रामजतन, रामसूरत पुत्र रामचंद्र, अब्दुल वाहिद पुत्र सदुल्लाह, हरिश्चंद्र पुत्र रामअजोर, रामसेवक पुत्र छेदी प्रसाद, घनश्याम पुत्र लौटू ,चंद्रबली पुत्र हजारी, बनारसी पुत्र रामबरन, रामदेव पुत्र जयराम, सोमई प्रसाद, बुद्धिराम आदि बगैर कनेक्शन के बिजली जलाते पाए गए। इसके साथ ही दिलीप मौर्य पुत्र सीताराम, हरिशंकर मौर्य पुत्र रामअचल के घर के सदस्य कनेक्शन होने की बात कहीं, लेकिन कोई बिल या कनेक्शन रसीद नहीं दिखा पाए, जिसका सत्यापन कार्यालय से किया जाएगा। उन्होंने बताया इन लोगों के नाम विभागीय अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। टीम में उमेश पांडेय, अमित श्रीवास्तव, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed