फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election news coverage

Sant Kabir Nagar News: आठ सीटों में सिर्फ दो सीटें जीत पाई भाजपा

Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
election news coverage
संतबीरनगर। निकाय चुनाव में नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में भाजपा सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई, जबकि सपा और बसपा को दो-दो सीटें मिलीं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी तो दूसरी सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नगर पालिका खलीलाबाद की सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल को 24,636 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के श्याम सुंदर वर्मा को 10,112 मत हासिल हुआ। सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल ने 14,514 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। इसी नगर पंचायत बखिरा में बसपा प्रत्याशी मोहम्मद आमिर को 4084 मत मिला, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इसहाक को 3213 मत हासिल हुआ।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी मोहम्मद आमिर ने 871 मतों के अंतर चुनाव जीता। नगर पंचायत मगहर में निर्दलीय प्रत्याशी अनवरी बेगम को 4937 मत मिला। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की बागी निर्दलीय गुप्ता नीरज फूलचंद को 3286 मत हासिल हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी अनवरी बेगम ने 1651 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल में सपा प्रत्याशी लक्ष्मी को 11,205 मत मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की प्रमिला को 5224 मत हासिल हुआ। सपा प्रत्याशी लक्ष्मी ने 5981 मतों के अंतर से चुनाव जीता। नगर पंचायत बेलहर कला में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रत्याशी सुरेंद्र निषाद को 2133 मत मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की प्रत्याशी प्रतिमा देवी को 1863 मत हासिल हुआ। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र निषाद ने 270 मतों के अंतर से चुनाव जीता। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में बसपा प्रत्याशी वसीउद्दीन को 2348 मत मिला, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा की माधुरी को 1729 मत हासिल हुआ। बसपा प्रत्याशी वसीउद्दीन ने 619 मतों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में भाजपा प्रत्याशी रिंकू मणि को 5,895 मत मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा राकेश को 4493 मत हासिल हुआ। भाजपा की प्रत्याशी रिंकू मणि ने 1402 मतों के अंतर से चुनाव जीता।

नगर पंचायत हरिहरपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही को 3,996 मत मिल। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी बृजेश पाल को 1890 मत हासिल हुआ। भाजपा प्रत्याशी पप्पू शाही 2106 मतों के अंतर चुनाव में जीत हासिल की। डीएम संदीप कुमार ने बताया कि सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed