फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election news coverage

Sant Kabir Nagar News: जगत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Sun, 14 May 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
election news coverage
शहर में जुलूस निकालते जगत जायसवाल के समर्थक।संवाद
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद की मतगणना में सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के श्याम सुंदर वर्मा को हराकर 14,514 मतों से चुनाव जीत लिया है। यहां पर बसपा तीसरे स्थान पर रही। चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओ ने जगत जायसवाल को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका खलीलाबाद के छह चक्रों में मतगणना हुई। हर चक्र में जगत जायसवाल आगे रहे। देर शाम जारी हुए परिणाम में सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल को 24,636 मत, भाजपा के श्यामसुंदर वर्मा को 10112 मत, बसपा के परवेज अहमद को 2877 मत, सपा प्रत्याशी पवन छापड़िया को 927 मत, कांग्रेस प्रत्याशी विजय को 237 मत, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आबिद अली फिरदौसी को 88 मत, भाकपा प्रत्याशी रिफातुल्लाह अंसारी को 370 मत, निर्दलीय गणेश प्रसाद चौरसिया को 244 मत, निर्दलीय धर्मेंद्र को 93 मत, निर्दलीय राजन को 175 मत, निर्दलीय विनोद को 65 मत और निर्दलीय सुजीत जायसवाल को 94 मत मिला। इस तरह से जगह हर चक्रों के मतगणना में आगे रहे। जगत ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा के श्याम सुंदर वर्मा को 14514 मतों से पराजित किया। जगत जायसवाल ने जीत पर कहा कि यह जीत जनता की जीत है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और नगर का विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed