फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election news coverage

Sant Kabir Nagar News: जगत की जीत से सपा को मिली संजीवनी

Sun, 14 May 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
election news coverage
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में खलीलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद की मतगणना में समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल पहले ही चक्र से बढ़त बनाए रहे। जो लगातार अंतिम छठे चक्र तक बढ़त बनाए रहे और अंत में जीत दर्ज की। जनता ने एक तरफा जगत के पक्ष में निर्णय दिया। जगत की जीत से सपा नेताओं को संजीवनी मिली है।
समाजवादी पार्टी ने शुरू में जगत जायसवाल को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद नामांकन के एक दिन पहले उनका टिकट काट दिया और पवन छापड़िया को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी का पूरा संगठन जगत जायसवाल के पक्ष में आ गया। नामांकन के अंतिम दिन पवन छापड़िया ने अपना नामांकन कर दिया था और प्रचार प्रसार में जुट गए। सपा नेताओं ने उन्हें नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद सपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई। इसके बाद सपा नेता लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिले और जगत को पार्टी से समर्थित प्रत्याशी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव जिले में एक मई को आए और जगत जायसवाल को जिताने की अपील की। जिसके बाद सपा की जिला कार्यकारिणी जगत जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुट गई। मतगणना के दौरान जगत जायसवाल ने पहले चक्र में 5156 मत हासिल किया, दूसरे पर भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा 2379 मत हासिल किए। इसी तरह से दूसरे चक्र में 4222 मत और भाजपा के श्याम सुंदर 1884 मत हासिल किए। इसी तरह से जगह हर चक्र में अपनी बढ़त बनाए रहे और छठे चक्र में भी बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। जगत जायसवाल को 24,632 मत मिले जबकि श्याम सुुंदर वर्मा को 10,112 मत पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत की जीत से सपा नेताओं के हौसले बुलंद है। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सपा समर्थित प्रत्याशी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। भाजपा की अपनी करनी का फल मिला गया। नगर की जनता पहले से सही जगत के पक्ष में थी। भाजपा ने नगर में कोई विकास कार्य नहीं किया। जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed