फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election

सईलगडी में प्रधान, नाथनगर- सेमरियावां में बीडीसी सदस्य का निर्विरोध चुना जाना तय

Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
election
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्र भरे गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 3474, बीडीसी सदस्य के दो और प्रधान के तीन पदों के लिए नामांकन हुआ। इसमें बीडीसी सदस्य के दोनों पदों पर और प्रधान के एक पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है।
पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के डी पांडेय ने बताया कि मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 191 पदों के सापेक्ष 194 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। ग्राम पंचायत सईलगडी में प्रधान पद रिक्त था। यहां निर्वाचित प्रधान वृजेंद्र कुमार पाठक की चुनाव जीतने के बाद मौत हो गई थी। मृतक प्रधान की पत्नी नीतू पाठक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जांच में पर्चा वैध मिला।ऐसे में इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। बघौली ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 461 पदों के सापेक्ष 479 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। जांच में सभी पर्चे वैध मिले है। सांथा ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 230 पदों के सापेक्ष 247 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। जांच में दो पर्चा निरस्त हुए हैं। बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 186 पदों के सापेेेक्ष 197 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी पर्चे वैध पाए गए। हैंसर बाजार ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 403 पदों के सापेक्ष 452 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। जांच में दो पर्चे निरस्त हो गए। पौली ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 314 पदों के सापेक्ष 344 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। यहां जांच में दो पर्चे निरस्त हो गए। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 579 पदों के सापेक्ष 601 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। जांच में सदस्य के सभी पर्चे वैध पाए गए। जबकि नटवा के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरजाशंकर की आकस्मिक मौत हो जाने के कारण पद रिक्त हो गया था। रिक्त पद पर स्वर्गीय गिरजाशंकर की पत्नी सरोजा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दूसरे किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जांच में इनका पर्चा वैध मिला है। जिससे सरोजा देवी का निर्विरोध निर्वाचित तय है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 519 के सापेक्ष 605 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में पांच पर्चे निरस्त हुए। यहां ग्राम पंचायत रक्शाकला के बीडीसी सदस्य संख्या 20 से दिलीप पुत्र राम दास निर्वाचित हुए थे। 11 मई 2021 को दिलीप कुमार का बीमारी की वजह निधन हो गया था। यहां उप चुनाव में इकलौते प्रत्याशी के रूप में मृतक के पिता रामदास ने पर्चा भरा है। जांच में पर्चा वैध मिला है। इनका निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनना तय है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 580 पदों के सापेक्ष 618 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जांच में नौ पर्चे निरस्त किए गए। जबकि धमैैचा और भाटपारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर जीते प्रत्याशियों की मौत हो जाने से पद रिक्त हो गया था। दोनों जगह प्रधान पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में तीन पर्चे निरस्त हो गए है। सात जून को नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटित होगा। जबकि 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed