फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   elderly will explain the importance of voting

नौजवानों को मतदान का महत्व समझाएंगे बुजुर्ग

Fri, 15 Mar 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
elderly will explain the importance of voting
नौजवानों को मतदान का महत्व समझाएंगे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। आजादी से पहले या उसके आसपास जन्म लेने वाले 64 हजार लोग जिले में मतदाता हैं। सात दशक में लोकतंत्र के जरिए देश ने क्या हासिल किया है, इसकी सच्चाई ये बुजुर्ग ही बता सकते हैं। जिला प्रशासन ने बुजुर्गों के इस अनुभव का लाभ उठाने तथा इसके जरिए नौजवान मतदाताओं को लोकतंत्र के महा उत्सव में सक्रिय भागीदार बनाने का उपाय सोचा है। चुनाव के दौरान चुनाव की पाठशाला में ये बुजुर्ग अपने अनुभव साझा करते हुए नौजवानों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 1244278 मतदाता हैं। इनमें से 17487 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है। 46601 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 से 79 वर्ष के बीच है। जिला प्रशासन इस बार इन बुजुर्ग मतदाताओं को प्रेरक की भूमिका देने जा रही है। पिछले कई चुनावों से आयोग और प्रशासन का सर्वाधिक जोर युवा मतदाताओं पर है। बावजूद इसके मतदान प्रतिशत में आशा के अनुरूप इजाफा नहीं हो रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 52.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 53.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के विधानसभा चुनाव में 53.01 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed