{"_id":"6adcf7980a992b4b7804cd84","slug":"eight-buses-fined-under-operation-kavach-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159454-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन कवच के तहत आठ बसों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन कवच के तहत आठ बसों का चालान
विज्ञापन
बस में सुरक्षा मानक की जांच करती एआरटीओफोटो स्रोत विभाग
संतकबीरनगर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बसों की जांच तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर 22 से 24 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एआरटीओ की टीम ने जिले में बसों की सघन जांच की। इस दौरान नियमों और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाई गईं आठ बसों का चालान किया गया।
परिवहन विभाग की टीम को जांच के दौरान बस बॉडी कोड और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सीटें या स्लीपर लगाना, आपातकालीन निकास को बंद करना, अग्निशमन उपकरणों का न होना अथवा उनका क्रियाशील नहीं होना गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
इसके अलावा बस की निर्धारित ऊंचाई से अधिक होना और अत्यधिक मात्रा में सामान लादकर परिवहन करना भी जांच के दायरे में शामिल है।
बसों की जांच के दौरान चालक के नशे में होने और वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। विभाग का जोर इस बात पर है कि त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ऑपरेशन कवच के तहत उच्चाधिकारियों के आदेश पर तीन दिवसीय जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान 21 बसों की जांच की गई। नियम विरुद्ध तरीके से चलने वाली आठ बसों का चालान किया गया है।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ