{"_id":"627161bc92dc9619c15bbbb0","slug":"eid-celebrated-khalilabad-news-gkp435590831","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में अमन और तरक्की की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन और तरक्की की मांगी दुआ
विज्ञापन
खलीलाबाद के अंसार टोला स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्क में अमन और तरक्की की मांगी दुआ
नमाज अदा करने के बाद दी ईद की मुबारकबाद, देर शाम तक चला बधाइयों का दौर
इत्र लगाकर नए कपड़ों में सजे-धजे निकले बच्चे, बड़े और बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ईद पर मंगलवार की सुबह जनपद की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन और तरक्की की दुआएं मांगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। करीब दो साल बाद ईद की नमाज पढ़ने को लेकर लोगों का हुजूम निकल पड़ा। खलीलाबाद के अंसार टोला में काफी भीड़ रही।
ईद के दिन बच्चे, बड़े और बुजुर्ग नए-नए कपड़े पहन कर निकले। ईदगाह में नमाज पढ़ी और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। खलीलाबाद ईदगाह परिसर में नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा करके आने के बाद मुसलमान भाइयों का खलीलाबाद के अंसार टोले में सपा के नगर अध्यक्ष परवेज अहमद की तरफ से लगाए गए स्टॉल पर स्वागत किया गया और ईद की बधाई दी गई। यहां पर पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल, पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी, सपा नेता रामदरश यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, भोला चौधरी, देंवेंद्र विश्वकर्मा, निखलेश यादव, अवधेश सिंह, राहुल यादव बादल, हकीकुल्लाह, मजहर, अब्दुल्ला खां समेत अन्य ने बधाई दी। सड़कों पर सुबह से ही हुजूम उमड़ पड़ा। शाम तक भीड़ देखने को मिली। शहर में लगे मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जामा मस्जिद, मदरसा दारूल उलूम बरकातिया शेरपुर, शीशा मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार सांथा ब्लॉक क्षेत्र के सांथा, धर्मसिंहवा, मुसहरा, मेहदूंपार, राजेडीहां, सौरहा, सेवाइचपार, छिबरा, पसाई सहित सभी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। उसके बाद खुदा से मुल्क की तरक्की और अमन की दुआएं मांगी गई। जगह-जगह मेले लगे और बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी ने इसका आनंद उठाया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इस बीच पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इसी प्रकार बखिरा, अमरडोभा, दुर्गजोत, लोहरौली, नौरों, हरदी में ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।
अकीदत के साथ मनाया गया त्योहार
सेमरियावां। क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान इलाके के विभिन्न गांवों में स्थित ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सेमरियावां, दुधारा, बाघनगर, उसरा शहीद, करही, दानोकुइयां, देवरिया नासिर, उंचहराकला, सालेहपुर, छपिया, लोहरौली, कोहरियावां, अगया, तिलजा, बजहरा, बिगरा मीर, सेहुड़ा, दरियाबाद, पिपरा, परसा शेख आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। करही की सबसे बड़ी ईदगाह में करही, उपधी, चोरहा, करमाखान, भैसवरिया, पिड़वा, कानपारा, मीरपुर आदि गांव के लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
बच्चों ने खिलौनों की जमकर की खरीदारी
सेमरियावां। ईद पर रंग-बिरंगे नए कपड़े पहने बच्चों ने ईदगाहों, मस्जिदों की रौनक बढ़ाई। दो साल बाद ईदगाहों पर बच्चों की रौनक देखी गई। बच्चों ने अपने बड़ों से मिली ईदी को खर्चकर खूब मजा उठाया। खिलौने की दुकानों पर बच्चों की काफी भीड़ रही। अपने मनपसंद के खिलौने की जमकर खरीदारी की। आइस्क्रीम की दुकानों पर भी बच्चों ने घरों से मिली ईदी को खर्चकर खूब लुत्फ आनंद उठाया।