फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ego is born from a sense of obligation

उपकार के एहसास से पैदा होता है अहंकार

Sat, 23 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ego is born from a sense of obligation
कथा सुनाते कथा वाचक । - फोटो : अमर उजाला
 किसी के दूसरे के साथ उपकार करने का एहसास होना आदमी के मन में अहंकार भाव पैदा कर देता है। यह बातें शुक्रवार की देर सायं  कुसौनांखुर्द में चल रहे पांच दिवसीय रामकथा में प्रवचन करते हुए अयोध्या के कथाव्यास रामसनेहीशरण ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बड़े निस्पृह, सदाचारी एवं समाजसेवी संत थे जो कि जीवन भर निस्वार्थ भाव से दूसरों की भलाई में ही लगे रहते थे। एक बार विचरण करते हुए देवताओं की टोली उनकी कुटिया के समीप से निकली। संत साधनारत थे। साधना से उठे तो देखा कि देवगण खड़े हैं। आदर सम्मान करने के बाद आसन दिया। देवतागण बोले- ‘आपके लोकहितार्थ किए गए कार्यों को देखकर हमें प्रसन्नता हुई। आप जो चाहें वरदान मांग लें। इस पर संत ने कहा सब तो है मेरे पास। देवगणों ने एकस्वर में ने कहा कि आपको मांगना ही पड़ेगा अन्यथा हमारा बड़ा अपमान होगा। संत असमंजस में पड़े कि कोई तो इच्छा शेष नहीं है मांगे तो क्या मांगे। उन्होंने देवताओं से कहा आप सर्वज्ञ हैं व स्वयं समर्थ हैं। आप अपनी इच्छा से जो भी देंगे, मुझे वह स्वीकार होगा। देवता बोले- ‘तुम दूसरों का कल्याण करो!’ संत बोले- ‘क्षमा करें देव! यह दुष्कर कार्य मुझसे न बन पड़ेगा। देवता बोले- ‘इसमें दुष्कर क्या है?’ संत बोले- मैंने आजतक किसी को दूसरा समझा ही नहीं सभी मेरे अपने हैं। फिर दूसरों का कल्याण कैसे बन पड़ेगा। इस अवसर पर सरजूप्रसाद राय, रवीन्द्र राय, राघवेंद्र, देवेंद्रनाथ, गंगाराम,  चंद्रशेखर राय, अरविंद राय, यशवंत, महेंद्र साहनी, शीला, संजय, रामवृक्ष,  रमेशर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed