{"_id":"64909e9dbbcc035a3707cf0f","slug":"education-teacher-khalilabad-news-c-7-1-212688-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग के 430 शिक्षक जाएंगे गैर जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग के 430 शिक्षक जाएंगे गैर जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतरजनपदीय स्थानांतरण में जिले के 440 शिक्षक गैर जनपद जाएंगे। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग की बेवसाइट पर आवेदन कर दिया है। उनके स्थानांतरण को बीएसए कार्यालय सत्यापित कर बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। उसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के मुख्यालय से इन शिक्षकों के स्थानांतरण पर फैसला लिया जाना है।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण होना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आठ से 17 जून तक हुआ है। जिले के हैंसर, खलीलाबाद, नाथनगर, बघौली, सेमरियावां, सांथा, मेंहदावल, बेलहर, पौली ब्लॉक से कुल 440 शिक्षकों ने आवेदन किया है। अगर इतनी संख्या में जिले से शिक्षक गैर जनपद के लिए चले गए तो कई विद्यालय बंद होने के कगार पर पहुंच जाएंगे। जिले में वर्तमान में 30 से अधिक विद्यालय एकल चल रहे हैं। ऐसे में स्थानांतरण के सापेेक्ष आने वाले शिक्षकों की संख्या कम हुई तो समस्या खड़ी हो जाएगी।
बीएसए कार्यालय में अभिलेखों का सत्यापन शुरू हो गया है। 22 जून तक इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के जरिये बेसिक शिक्षा परिषद को स्थानांतरित किया जाएगा। 27 जून के से पहले सभी शिक्षकों का स्थानांतरण हो जाना है। जिले में कितने शिक्षक आएंगे, इसका पता 27 जून को ही चल सकेगा।
विज्ञापन
बीएसए अतुल कुमार तिवारी का कहना है कि 440 शिक्षकों ने गैर जनपद स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। आवेदन पत्रों का सत्यापन चल रहा है। उसके बाद सूची परिषद को भेजी जाएगी।