फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   education meeting

अभिभावक प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजें : बीईओ

Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
education meeting
संतकबीरनगर। मॉडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन हुआ। इसमें अभिभावकों से पठन पाठन बेहतर बनाने पर उनकी राय ली गई।
विज्ञापन

बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन बेहतर बनाना प्राथमिकता है। अभिभावक प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इसके साथ ही शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर कारण पता करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को निखारने का कार्य करते हैं। यही बच्चे आगे चलकर भविष्य में देश की दशा व दिशा तय करते हैं।
प्रधानाध्यापिका इंदु यादव ने कहा कि बेहतर शिक्षण माहौल बनाने लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी की अध्यक्ष छाया देवी ने की। इस अवसर पर अंजू, हिना, नीतू, दुर्गेश, माधवी, अनिल, अजीत मिश्र, रजनी, सुशीला, मुन्ना, गीता, प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा में अभिभावक व शिक्षक बैठक हुई। शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव, डीपीटी, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालय प्रबंध समिति, आउट आप स्कूल बच्चों के बारे में चर्चा की गई। प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि बच्चों के बेहतर तालीम के लिए सरकार की ओर से सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। अभिभावक समय से बच्चों को स्कूल भेजें। बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक असरारुल हक ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल में हर तरह के संसाधन मौजूद हैं। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सरोज देवी, जुबैर अहमद, हिना तरन्नुम, पार्वती गुप्ता, अफसाना खातून, श्रीमती देवी, मुमताज कौसर, राज कुमार, राम छैल, विजय लक्षमी, भानमती, मसीहुद्दीन, खान मोहम्मद, छोटे लाल, रंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed