फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Education Department occupies the land of 84 places illegally

शिक्षा विभाग की 84 जगहों की भूमि पर अवैैध कब्जे

Mon, 12 Mar 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 12 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Education Department occupies the land of 84 places illegally
कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सरकारी जमीन पर हुए कब्जों को हटाने में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से हुए कब्जे को हर हाल में हटाने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की 84 जगहों की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को अब तक नहीं हटाए जाने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही अविलंब अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मार्कंडेय शाही ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग की जमीनों पर लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा होने में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। कहा कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही 84 जगहों पर बेसिक शिक्षा विभाग की जमीनों पर कब्जा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित जमीन को अविलंब अवैध कब्जे से मुक्त कराने की हिदायत दी। साथ ही यह भी कहा कि जो मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनमें विभागाध्यक्ष की तरफ से मजबूती से पैरवी कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि जांच में यह बात सामने आई कि भू-माफिया के साथ विभागाध्यक्ष या विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत है तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्ल्यूडी, वन, कृषि, पशु पालन, विद्युत, स्वास्थ्य, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत हरिहरपुर, नगर पंचायत मेंहदावल, डूडा, जिला समाज कल्याण विभाग, सिंचाई, संभागीय परिवहन विभाग, शिक्षा, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों भू माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की सूची शासन की साइट पर अपलोड करने की हिदायत दी। बैठक में एसपी हेमराज मीना, एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम धनघटा बाबूराम, तहसीलदार खलीलाबाद अरविंद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ला, प्रभारी बीएसए अजय तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed