फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ecovery of pm aawas money

626 लाभार्थियों ने धनराशि लेने के बाद भी नहीं बनवाया पीएम आवास

Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ecovery of pm aawas money
626 लाभार्थियों ने धनराशि लेने के बाद भी नहीं बनवाया पीएम आवास
विज्ञापन

- पीओ डूडा की ओर से जारी की गई आरसी, धन की होगी रिकवरी
- कुछ लाभार्थियों ने बीमारी तो कुछ ने बेटी की शादी में खर्च कर दी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ लेकर 626 लाभार्थियों ने अब तक आवास नहीं बनवाया है। पीओ डूडा की ओर से नोटिस जारी करके लाभार्थियों को आवास बनवाए जाने की चेतावनी दी गई, इसके बाद भी लाभार्थियों ने आवास निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया। अब आरसी जारी करके धन की रिकवरी कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में लाभार्थियों को तीन किस्तों में कुल ढाई लाख की रकम दिए जाने का प्रावधान है। इसमें 499 ऐसे लाभार्थी चिह्नित किए गए जो पहली किस्त 50 हजार रुपये लेने के बाद अब तक घर का निर्माण शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

करीब एक महीने पूर्व इन लाभार्थियों को पीओ डूडा की ओर से नोटिस जारी करके आवास निर्माण शुरू कराए जाने की चेतावनी दी गई थी। जिसमें से 208 लाभार्थियों ने अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जबकि 291 लाभार्थियों ने अभी तक आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 499 लाभार्थियों ने दूसरी किस्त प्राप्त किया। दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपये दी जाती है। इन लाभार्थियों ने छत नहीं लगाया है। पीओ डूडा के जरिए नोटिस दिए जाने के बाद 162 लाभार्थियों ने छत लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जबकि 335 लाभार्थियों ने अभी तक शटरिंग का कार्य शुरू नहीं कराया।
डूडा कार्यालय के जेई और कर्मचारियों ने बताया कि लाभार्थियों से आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए जाने की वजह पूछी गई तो कुछ लाभार्थी बताए कि कोरोन काल में बीमारी में आवास की रकम खर्च हो गई। वहीं, कुछ लाभार्थियों का कहना है कि बेटी की शादी में रकम खर्च हो गई। वहीं, कुछ सामग्री महंगा होने की वजह से छत नहीं लग पाने की बात कह रहे हैं।

कोट
पहली और दूसरी किस्त लेकर आवास नहीं बनवाने वाले 626 लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी कराए जाने के निर्देेश पीओ डूडा को दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास नहीं बनवाने वाले लाभार्थियों से रकम की वसूली कराई जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed