{"_id":"5d0bca858ebc3e1ebd7ec5cd","slug":"eachers-engage-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीएसए को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीएसए को घेरा
Thu, 20 Jun 2019 11:33 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े लोगों ने जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बीएसए का घेराव किया। इस दौरान संघ की तरफ से बीएसए को सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ एवं पेंशन भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में चार सूत्री ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने बताया कि बीते 31 मार्च को कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त शिक्षकों का जीपीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा उनको अभी तक पेंशन नहीं मिल पाया है। इसका भी भुगतान किया जाना चाहिए। इसके अलावा नई भर्ती के शिक्षकों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है। इसके चलते उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराते हुए एरियर का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों की एरियर की पत्रावली लेखा कार्यालय में जमा हैं। उसका भुगतान होना जरूरी है।