{"_id":"5d0a77988ebc3e0c3e687ed9","slug":"during-the-action-on-polythene-the-shopkeeper-caught-by-the-eo-of-the-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पर कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की ईओ से उलझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पर कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की ईओ से उलझे दुकानदार
Wed, 19 Jun 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन पर कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की ईओ से उलझे दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पालन कराने निकली नगर पालिका प्रशासन की टीम को बुधवार को दुकानदारों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। मुखलिसपुर तिराहे पर ठेला वालों से पॉलिथीन जब्त कर जैसे ही जुर्माना कटना शुरू हुआ कि दुकानदार ईओ से उलझ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।
पॉलिथीन के कैरी बैग की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन कई दिनों से अभियान चला रहा है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिकाकर्मियों की टीम ईओ बीना सिंह की अगुवाई में शहर में निकली थी। मुखलिसपुर तिराहे पर सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल बेचने वाली महिलाएं उस वक्त पॉलिथीन बैग में फल बेच रही थीं। यह देख ईओ रुक गईं और कर्मचारियों को ठेलों पर मौजूद पॉलिथीन जब्त करने और जुर्माना काटने के निर्देश दिए। अभी दो-तीन दुकानों से ही पॉलिथीन जब्त किया गया था कि फेल बेचने वाली महिलाएं उलझ गईं। वे नगर पालिकाकर्मियों की कार्रवाई का विरोध कर रही थीं। ईओ बीना सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं उग्र हो गईं। उनके समर्थन में अन्य दुकानदार पहुंच गए। यह देख मुखलिसपुर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और बहस कर रही महिला दुकानदार को महिला पुलिसकर्मी से पकड़वाकर पुलिस चौकी में बैठा दिया। इस पर दुकानदार शोरगुल करने लगे। फोर्स कम होने और विवाद बढ़ता देख ईओ और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया और पुलिस चौकी में बैठाई गई महिला दुकानदार को छोड़ दिया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी तौआब अली, उमेश चौधरी, इमरान आदि मौजूद रहे। ईओ बीना सिंह ने बताया कि दुकानदारों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद वे पॉलिथीन में ही सामान बेच रहे हैं। इसी को रोकने के लिए पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना काटा जा रहा था।