फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   During election promotion close with two groups

प्रचार के दौरान दो पक्ष हुए आमने-सामने

Mon, 26 Oct 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर Updated Mon, 26 Oct 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
धनघटा तहसील क्षेत्र के सलाहाबाद और सेमरडाड़ी गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को एक पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

मामला आगे बढ़ता देख गांववालों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। बाद में नायब तहसीलदार ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
एक पक्ष ने जहां बूथ पर कब्जा किए जाने की आशंका व्यक्त किए जाने की बात कहकर बूथ बदले जाने की मांग की तो वहीं दूसरे पक्ष ने प्रचार के दौरान वोटरों को गलत तरीके से मोड़ने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सलाहाबाद गांव से प्रमुख रामअशीष यादव की पतोहू सीमा देवी बीडीसी का चुनाव लड़ रही हैं। वही से शांति देवी पत्नी पृथ्वीपाल, निशा देवी पत्नी भालचंद, लालमति देवी पत्नी पतिराज चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह प्रशासन से अनुमति लेकर प्रत्याशी निशा पत्नी भालचंद के सर्मथन में सभा करने पहुंचे थे। उसी दौरान प्रमुख पक्ष के लोग भी प्रचार करते हुए पहुंच गए ।
दोनों तरफ से नारे बाजी होने लगी, जिससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। इसी दौरान किसी से पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने की खबर से दोनों पक्ष भाग निकले।
उसके बाद राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह सेमरडाड़ी में बीडीसी का चुनाव लड़ रहे प्रमोद कुमार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। जबकि वहीं से प्रमुख के भाई राम ललित भी बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं।
पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ जब प्रमोद के पक्ष में वोट मांग रहे थे, तभी राम ललित के पक्ष के लोग भी वोट मांगते हुए वहां पहुंचे और फिर नारेबाजी होने लगी।
इसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार आर के पांडेय मय फोर्स पहुंचकर मामले को शांत कराए। एक पक्ष के सुधा, बाबूलाल, चंद्रभान, महिमा आदि का कहना था कि बूथ जहां है वहां से हटाया जाए नहीं तो प्रमुख पक्ष के लोग बूथ पर कब्जा कर सकते हैं।

जबकि दूसरे पक्ष के प्रभावती, जानकी, लालमती, मंजू, गुजराती आदि का आरोप था कि पूर्व विधायक गलत हथकंडे से वोटरों को रिझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रचार के तरीके को चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन बता कर कार्रवाई की मांग को  लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed