फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   duplicate finance company will be face fIR

फर्जी कंपनियों पर केस दर्ज होगा

Mon, 23 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कंपनी बना कर लोगों को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वालों पर केस दर्ज होगा। सेबी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर की तरफ से डाक के जरिए भेजी गई तहरीर पर कार्रवाई के लिए एसपी ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है। ठगी के शिकार लोगों की सूची में जिले के भी कुछ लोगों का नाम शामिल है।
विज्ञापन



भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता के असिस्टेंट जनरल मैनेजर लीना श्री ने एसपी को जो तहरीर डाक के जरिए भेजी है उसमें आरोप लगाया है कि भारत कृषि समृद्धि इंडस्ट्रीज और भारत समृद्धि टूर एवं ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल नाम से फर्जी कंपनी बनाया गया।
विज्ञापन


 उस कंपनी के डायरेक्टर के रूप में फिरोज हुसेन, वसीरउद्दीन खान और प्रवीर कुमार चटोपाध्याय का नाम लिखा है और पता के रूप में पंजीकृत कार्यालय तिलजला रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल दर्शाया गया है। लोगों को कंपनी से होने वाले लाभ को बता कर झांसा दिया और भारी रकम डिपाजिट करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 निश्चित समय में पैसा बढ़ कर मिलने का लालच दिया। उसके बाद जब लोग अपने पैसे की वापसी के लिए एजेंटों से संपर्क करना शुरू किए तो उन्हें ढूंढने से एजेंट नहीं मिले।

 इसकी शिकायत कुछ पीड़ितों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से की तो जांच हुई। जांच में पता चला कि जिस नाम से कंपनी बनाई गई है वह फर्जी है और उस पते पर भी कोई नहीं मिला। ऐसा फ्राड तमाम लोगों से करके करोड़ों रुपये ऐंठ लिया गया है।



फ्राड के शिकार लोगों में संतकबीरनगर जिले के मगहर कस्बे की रहने वाली नूरबानो और बसडीला चाईकला के मोहम्मद बरतखान का नाम भी शामिल होना बताया है।
इस मामले से संबंधित रिकार्ड के साथ तहरीर जरिए डाक एसपी संतकबीरनगर को भेजा। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि सेबी की असिस्टेंट जनरल मैनेजर की तहरीर में जिक्र है कि कोलकाता के निवासी एवं फर्जी कंपनी के डायरेक्टर फिरोज हुसेन, वसीरउद्दीन खान और प्रवीर कुमार चट्टोपाध्याय ने तमाम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed