फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dung hurled at women, had blisters

महिला पर गोबर फेंका, फफोले पड़े 

Sun, 04 Sep 2016 11:16 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sun, 04 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dung hurled at women, had blisters
 महुली थाना क्षेत्र के भिटिनी गांव गांव में शनिवार रात में सोते समय किसी ने महिला गोबर फेंक दिया। इससे उसके शरीर में फफोले पड़ने के साथ ही तेज जलन होने लगी। स्थिति गंभीर होती देख लोग उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


भिटिनी गांव में शनिवार रात करीब दो बजे किसी व्यक्ति ने रामभजन की पत्नी कौशिल्या (35) के ऊपर गोबर फेंक दिया। जो उसके शरीर के दाहिने तरफ पेट से ऊपर की तरफ जा गिरा। जिससे उसके शरीर में तत्काल फफोले पड़ गए। इसके साथ ही असहनीय जलन होने लगी। महिला के चिल्लाने पर मुहल्ले के लोग जुट गए। स्थित गंभीर देख तत्काल 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस से महिला को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थित सामान्य न होते देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 गांव के लोगों के अनुसार महिला के ऊपर गोबर में तेजाब या कोई केमिकल मिलाकर फेंका गया है। किसने फेंका यह पता नहीं चल पा रहा है। सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र नाथनगर के डॉक्टर टी गुप्ता ने बताया कि महिला के शरीर के दाहिने हिस्से में पेट के ऊपर फफोले पड़े हैं। महिला ने तेज जलन की  शिकायत की है। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पीड़ित महिला के घरवालों ने बताया कि महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed