फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   drinking water problem

Sant Kabir Nagar News: तहसील में पानी के लिए परेशान अधिवक्ता, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Fri, 23 Jun 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
drinking water problem
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में पीने के लिए पानी की व्यवस्था न होने से परेशान अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विशंभर नाथ ने कहा कि धनघटा तहसील का सृजन हुए 26 वर्ष से अधिक का समय बीतने को हैं, लेकिन अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए न तो शुद्ध पानी का इंतजाम है और न ही शौचालय आदि की व्यवस्था। इस भीषण गर्मी में जब लोगों को पानी की जरूरत पड़ रही है तो तहसील परिसर में बना ओवरहेड टैंक, आरओ प्लांट और इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन

पानी की जरूरत पड़ने पर लोगों को तहसील परिसर से बाहर जाकर पानी ढूंढ़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपनी व्यवस्था तो अपने आवास में कर ली है, लेकिन जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है। अधिवक्ताओं ने आरओ प्लांट, ओवरहेड टैंक और खराब हैंडपंप की मरम्मत कराकर पानी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed