{"_id":"648f4bfa06988bde9c00fda9","slug":"drinking-water-problem-khalilabad-news-c-7-1-211545-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पानी की किल्लत से जनता चिल्लाई, तो पेयजल योजना याद आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पानी की किल्लत से जनता चिल्लाई, तो पेयजल योजना याद आई
Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका द्वारा शहर के बरदहिया बाजार में बनवाया गया पानी की टंकी।संवाद
संतकबीरनगर। पेयजल की समस्या से शहर की आबादी चिल्लाई तो नगर पालिका व जल निगम को पेयजल परियोजना की याद आई है। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना को मंजूरी दिलाई गई है। इसके तहत शहर में एक नई पानी की टंकी बनाई जाएगी। साथ ही करीब 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के जरिये शहर के हर घर श़ुद्ध पानी पहुंचाने की तैयारी चल रही है। शासन ने इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख दो हजार है। इसमें सीमा विस्तारित क्षेत्र भी शामिल है। अभी तक पेयजल की जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक शहर में मात्र एक ओवरहेड टैंक बना है। साथ ही चार नलकूप हैं, जिसमें से एक बंद हा़े चुका है। शहर के 13 वार्डों में आधी-अधूरी व्यवस्था के तहत जैसे-तैैसे पानी का आपूर्ति की जा रही है, जबकि 12 मोहल्ले ऐसे हैं, जहां जलापूर्ति की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। सीमा विस्तारित व नई बस्तियों में जलापूर्ति के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं हो सका है। यही नहीं जहां जलापूर्ति हो रही है, वहां की पाइप लाइन भी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण लोगों के घरों में प्रदूषित पानी पहुंचता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए जल निगम शहरी व नगर पालिका परिषद ने करीब 100 करोड़ की पेयजल परियोजना तैयार की है। नगरी अमृत-दो योजना के तहत इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई है। इस परियोजना के तहत शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पुरानी जर्जर पाइपों को हटाकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही जहां अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है, वहां पाइप बिछाई जाएगी। इस परियोजना के तहत एक नई पानी की टंकी का निर्माण भी कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
00000000000000000000000000000
सीमा विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल के लिए मिले तीन करोड़
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए शासन ने तीन करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। इस बजट से चार स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। चूंकि अभी यहां पानी की टंकी नहीं है, इसलिए नलकूप से सीधे जलापूर्ति की तैयारी है। प्राथमिकता के आधार पर इस योजना के तहत कसैला, बनियाबारी, सरौली, मोहद्दीपुर, मड़या में पाइप डाली जाएगी। बनियाबारी व सरौली में नलकूप स्थापित किया जाएगा। जब तक पानी की टंकी का निर्माण नहीं होता है, तब तक यहीं से निर्धारित समय पर घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
0000000000000000000000000000000
शहर में पेयजल के लिए करीब 100 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित की गई है। जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। परियोजना के तहत करीब 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पुराने पाइप लाइन को बदला जाएगा। साथ ही एक पानी की टंकी भी बनाई जाएगी।
-सुुदेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल निगम शहरी
0000000000000000000000000000
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए अभी सिर्फ एक पानी की टंकी है। परियोजना अमल में आने के बाद समूचे शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद