{"_id":"63f260ef03d7d9b9170eca14","slug":"drain-obstruction-in-construction-of-underpass-khalilabad-news-c-7-1-59597-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: अंडरपास के निर्माण में नगर पालिका का नाला बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: अंडरपास के निर्माण में नगर पालिका का नाला बाधक
Sun, 19 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के बगल में स्थित नगरपालिका का नाला।संवाद
रेलवे प्रशासन ने ईओ को नाला शिफ्ट करने के लिए लिखा पत्र
नाला डायवर्ट कराया जाएगा ताकि अड़चन दूर हो सके : ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर तिराहा स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण में नगर पालिका का नाला बाधा बन गया है। इसके कारण अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस बीच रेलवे ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को नाला दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा है ताकि नाला का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
खलीलाबाद में मुखलिसपुर तिराहा पर ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे क्रासिंग के समपार 178 को बंद कर दिया गया जिससे शहर दो हिस्सों में बंट गया। साथ ही आवाजाही बंद होने से दोनों तरफ आस-पास में कारोबार चौपट हो गया। ऐसे में लोगों ने यहां पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया और जनप्रतिनिधियों के जरिए अपनी बात रेल मंत्री तक पहुंचाई। सांसद प्रवीण निषाद, गोरखपुर के सांसद रविकिशन व सदर विधायक अंकुर राज ने रेलमंत्री से मुखलिसपुर तिराहे स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाए जाने की मांग रखी। जिसे स्वीकृति भी मिल गई और पांच करोड़ दस लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए। धन मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई और आस-पास से अतिक्रमण हटाए गए, लेकिन निर्माण में रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रहा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का नाला निर्माण में बाधा बन गया। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को पालिका के खर्चे पर नाले को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा है ताकि अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो सके। 21 जनवरी को लिखे पत्र के बाद भी अब तक नगर पालिका परिषद इस दिशा में कुछ भी नहीं कर सका है।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि स्वयं के खर्च पर नाला शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नाला डायवर्ट कराया जाएगा, ताकि अड़चन दूर हो सके।
विज्ञापन
000