फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dr ayub dharana on party worker house

डॉ. अयूब ने कार्यकर्ता को मनाने के लिए दिया धरना

Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
dr ayub dharana on party worker house
मगहर में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मोहम्मद अयूब नाराज कार्यकर्ता को मनाने के लिये ? - फोटो : KHALILABAD
डॉ. अयूब ने कार्यकर्ता को मनाने के लिए दिया धरना
विज्ञापन

एक घंटे बाद माना कार्यकर्ता, पार्टी हित में काम करने का एलान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अयूब काफी दिन से नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ता के चौखट पर शुक्रवार की देर शाम पहुंच गए। कार्यकर्ता के घर पर न होने के बाद घर के बाहर जमीन पर धरने के लिए बैठ गए जो एक घंटा तक जारी रहा। कार्यकर्ता के आने के बाद नाराजगी की वजह तो नहीं पता चली, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं के घर पर दस्तक से गदगद कार्यकर्ता ने पूरी मनोयोग से पार्टी के लिए काम करने का एलान किया।

नगर पंचायत मगहर निवासी आलमगीर अंसारी पीस पार्टी के उदय के समय से जुड़े थे। जो पिछले काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। इनकी नाराजगी को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ उनके दरवाजे पर डॉक्टर अयूब धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब ने बताया कि आलमगीर अंसारी उनके शुरुआती दिनों के साथी रहे। पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने में इनकी महती भूमिका रही। जिनकी कमी पार्टी महसूस कर रही थी। वह क्यों नाराज थे। इसकी वजह जानने व उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए उनके घर की चौखट पर धरना करने को मजबूर हुए। उन्हें पार्टी से जुड़कर काम करने व पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। धरने के दौरान प्रदेश प्रभारी ईं. इरफान, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम स्वामी देव महाराज, अफरोज बादल, राधेश्याम पटेल, ओबैदुन्नबी, मो. इलियास अंसारी, फखरे आलम, अशफाक अहमद, तैमूर मलिक, मो. शमसेर, नसीम अहमद, अब्दुल रहीम, हाफिज रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed