फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pd meeting

अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
pd meeting
अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश
विज्ञापन

-प्रभारी पीडी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। प्रभारी पीडी एवं डीसी मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा, पीएम आवास और पंचायत भवनों के निर्माण की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत डिघवां में निर्माणाधीन पंचायत भवन, इंटरलाकिंग सड़क, पीएम आवास निर्माण का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी पीडी ने मनरेगा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों पर सीआईबी (सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड) अवश्य लगवाया जाए। डिघवां ग्राम पंचायत में पीएम आवास के निर्माण, इंटरलाकिंग सड़क और पंचायत भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। पंचायत भवन निर्माण स्थल पर सीआईबी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। कहा कि अपूर्ण पंचायत भवन को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, मनरेगा एपीओ मदन गोपाल, मनरेगा सहायक लेखाकार मिहिर प्रसाद गौतम, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, प्रधान कुमकुम पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed