{"_id":"636fd9a1ed022a11fb3531e7","slug":"dpo-meeting-in-vikash-bhawan-khalilabad-news-gkp4571608103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ ने पेश किया गलत आंकड़ा, नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ ने पेश किया गलत आंकड़ा, नाराज हुए डीएम
विज्ञापन
विकास भवन में समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
डीपीओ ने पेश किया गलत आंकड़ा, नाराज हुए डीएम
- विकास भवन सभागार में डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास भवन सभागार में डीएम प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें लाभार्थीपरक योजनाओं सहित कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य, पंचायतीराज आदि विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की स्थिति की जानकारी ली गई। डीपीओ के जरिए कार्यक्रमों का गलत आंकड़ा प्रस्तुत करने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सुधार लाने की चेतावनी दी।
डीएम प्रेमरंजन सिंह राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न गतिविधियों के अनुश्रवण हेतु गठित जिला पोषण समिति की समीक्षा के दौरान आईसीडीएस द्वारा कराए जा रहे बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, खून की जांच एवं कुपोषण की स्थिति तथा उसमें सुधार आदि से संबंधित बिंदुओं के बारे में जानकारी ली।
जिला कार्यक्रम अधिकारी के जरिए जनपद की महिलाओं में एनीमिया से संबंधित गलत आंकड़ा प्रस्तुत किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वयं जांच कर संबंधित सीडीपीओ के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बीडीओ को विकास खंडों में संचालित विद्यालयों, चिकित्सालयों एवं सड़कों की समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने जिलापूर्ति, मत्स्य पालन, उद्यान विभाग, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेयजल, नहरों की साफ-सफाई, आशाओं का भुगतान, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य, श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन, दुग्ध विकास, गन्ना विकास, व्यवसायिक शिक्षा, निराश्रित गोवंशों का संरक्षण एवं टीकाकरण आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध कुमार सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीएसटीओ नागेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीवीओ डॉ. संजय यादव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डीपीओ विजयश्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।