{"_id":"6158a0858ebc3e61f44c81c4","slug":"doodhiya-beaten-khalilabad-news-gkp4114942178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले दूधिया को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले दूधिया को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले दूधिया को ग्रामीणों ने पीटा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के रहने वाले एक दूधिया को शनिवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि दुधिया जिन घरों पर दूध देता है, उन घरों की महिलाओं और युवतियों का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूधिया को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
महुली क्षेत्र का निवासी युवक गांव-गांव घूमकर दूध बेचने का काम करता है। शनिवार की शाम को क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर पिटाई की। लोगों का आरोप है कि युवक जिन-जिन गांवों में जाकर दूध बेचता है। उन घरों और गांव की महिलाओं का फोटो भी खींच लेता है। महिलाओं के खींचे फोटो को फेसबुक पर शेयर कर देता है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को उसने उस गांव की एक युवती का फोटो फेसबुक पर शेयर किया था। तब इसके करतूतों की पोल खुली। पकड़े गए दूध बेचने वाले युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई। इस घटना से युवक के प्रति क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है। जांच-पड़ताल के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।