{"_id":"61364ffd8ebc3eb6d97d01d1","slug":"dont-give-ration-make-road-khalilabad-news-gkp4081838124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन किट मत दीजिए, रास्ता बनवाइए नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन किट मत दीजिए, रास्ता बनवाइए नेताजी
विज्ञापन
गायघाट दक्षिणी गांव में बाढ़ पीड़ितों को राशन कीट बांटने गई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से रास्ते ?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन किट मत दीजिए, रास्ता बनवाइए नेताजी
पूर्व जिला पंचायत ने दिया रास्ते की मरम्मत कराने का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ पीड़ितों में राशन किट वितरण करने गई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से बाढ़ पीड़ितों ने राशन किट लेने से इनकार कर दिया। पीड़ितों ने कहा कि पहले हमारे रास्ते की मरम्मत हो फिर कोई जनप्रतिनिधि मदद में आगे आए। जिस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने रास्ते की मरम्मत कराने का भरोसा दिया।
गायघाट दक्षिणी गांव समेत कई गांव एमबीडी बांध से दक्षिण बसे हुए हैं। इन गांवों में जाने के लिए तिघरा कुटी से संपर्क मार्ग गया हुआ है। बाढ़ के कारण मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। गड्ढों में भरे पानी में घुसकर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में इस समय ईंट का रोड़ा डालकर उसे आने-जाने लायक बनाने की मांग गांव के लोग नोडल अधिकारी व डीएम से भी कर चुके हैं। सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ज्ञानमती दुषाध, मोतीलाल दुषाध, अमर सिंह दुषाध, रमेश तिवारी, विश्वनाथ यादव लोग बाढ़ पीड़ितों में राशन किट वितरण करने पहुंचे तो बाढ़ पीड़ित रमेश, तूफानी, रामचंदर, लालचंद, कमला, श्रीराम आदि ने राशन किट लेने से इनकार कर दिया। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि राशन किट हम लोग तभी लेंगे, जब इस मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी, वरना खाली पेट सो जाएंगे। बाढ़ पीड़ितों की बात को गंभीरता से लेते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मोतीलाल दुषाध ने तत्काल एक ईंट भट्ठे पर संपर्क किया और उनसे उस मार्ग पर हुए गड्ढों में गिट्टी डालने को कहा। मोतीलाल दुषाध का कहना है कि भट्ठा मालिक मंगलवार से गिट्टी डालने का काम शुरू कर देंगे। इसके बाद भी पीड़ित राशन लेने से इनकार कर दिए और कहा कि जब गिट्टी पड़ जाएगी, तब आकर राशन किट बांट दीजिएगा।