Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे डुमरियागंज BJP सांसद, नीलगाय से टकराई गाड़ी
अचानक सांसद की गाड़ी नीलगाय से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सांसद समेत चार से पांच लोग सवार थे। यह घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर चुरेब के पास हुई। डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल बीते देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर जा रहे थे।
विस्तार
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। गोरखपुर जाते समय हादसे में गाड़ी का एयरबैग खुल जाने से सांसद, गाड़ी का ड्राइवर और गनर समेत तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वहीं गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सांसद जगदंबिका पाल दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल बस्ती से होते हुए संतकबीरनगर होकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। संत कबीर नगर जिले के चुरेब के पास सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे हादसा हो गया।
गाड़ी से एक नीलगाय से टकरा गई। हालांकि हादसे में सभी गाड़ी सवार एयरबैग खुलने से बच गए। हल्की-फुल्की ही चोट आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य में जुट गई। घटना बुधवार देर रात की है।