फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   doctor give paracetamol to all patient

बीमारी कोई भी दे रहे पैरासिटामॉल

Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
doctor give paracetamol to all patient
मुंकुदपुर गांव मे पहुंची एंबूलेंस जिसके बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कोसा। - फोटो : KHALILABAD
बीमारी कोई भी दे रहे पैरासिटामॉल
विज्ञापन

- मुकुंदपुर गांव में पहुंची थी राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई, सरकार की नीतियों को कोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई की टीम बुधवार को नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर गांव पहुंची थी। यहां मरीजों को सिर्फ पैरासिटामॉल की दवाएं दी जा रही थी। इस बारे में जब संबंधित डॉक्टर से सवाल किया गया तो वह भड़क गए। वहीं साथ आए कर्मचारी सरकार की नीतियों को गलत बताने लगा।
बुधवार को नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर गांव में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई का एक वाहन लोगों की निशुल्क जांच व दवा वितरित करने पहुंची। मौके पर अपना आधार कार्ड लेकर डॉक्टर को दिखाने पहुंची इमिरती देवी को गैस की शिकायत पर पैरासिटामॉल की गोली दी गई। अन्य मरीजों को भी डॉक्टर वहीं गोलियां दे रहे थे। जब डॉक्टर से पूछा गया कि उक्त महिला ने गैस की परेशानी बताई है, तो उसे आपने कौन सी दवा दी है। यह सुनकर डॉक्टर अपना आपा खो बैठे और रौब झाड़ने लगे। संबंधित साथी को अगली बार से इस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की बात कहने लगे। वहीं एक अन्य साथी यह कहने लगा की सरकार की नीतियां गलत है। सरकार पर पर्याप्त दवा उपलब्ध न कराने का भी आरोप लगाया। ग्रामीण रामकिंकर, हरिद्वार, कमला देवी आदि ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का एक वाहन गांव में आया और हर बीमारी के लिए सिर्फ पैरासिटामॉल ही देता गया। पूछने पर वाहन में बैठे लोग सरकार के खिलाफ बोलने लगे।
विज्ञापन

000000000000
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएमओ
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि सरकार से दो वाहन मिले है, जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर निशुल्क इलाज करते है और दवा देते हैं। मुकुंदपुर में अगर वाहन गया है और वहां पर उसके कर्मी ऐसी बाते कहे है तो पूरे प्रकरण की जांच होगी और इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed