{"_id":"612e67118ebc3e7a1f5e0cfe","slug":"do-poorv-saansad-jila-jaj-samet-119-hastiyaan-hongee-sammaanit-khalilabad-news-gkp4074755158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पूर्व सांसद, जिला जज समेत 119 हस्तियां होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पूर्व सांसद, जिला जज समेत 119 हस्तियां होंगी सम्मानित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज शताब्दी समारोह मना रहा है। इसमें यूपी बोर्ड से परीक्षा पास किए जिले के निवासी पुरातन विद्यार्थी जो विभिन्न प्रदेशों में उच्च पदों पर तैनात हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिले के दो पूर्व सांसद, जिला जज, इसरो के वैज्ञानिक समेत 119 उच्च पदों पर बैठी हस्तियों को प्रयागराज में सितंबर के अंतिम सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज अपने गौरवशाली इतिहास के साथ शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। इसमें मिशन गौरव के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को बुलाया जा रहा है, जो यूपी बोर्ड से पढ़ाई कर देश एवं विदेश में उच्च पदों पर कार्य करते हुए जिला, प्रदेश एवं देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। इसके लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रयागराज में कार्यक्रम होगा, जहां पर इन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले में दो पूर्व सांसद, जिला जज, इसरो में वैज्ञानिक, तीन आईएएस समेत कुल 119 लोगों की सूची डीआईओएस कार्यालय ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजने के लिए तैयार की है। इसी सूची के आधार पर इन लोगों को बुलाया जाएगा।
जिले से पढ़े महत्वपूर्ण व्यक्ति
पूर्व सांसद केसी पांडेय, पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, पूर्व विधायक अलगू चौहान, बरेली में तैनात जज केसी सिंह, हाईकोर्ट के जज उदय प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद ने कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर से पढ़ाई की है। एडीएम अयोध्या शिव पूजन एएचएग्री इंटर कॉलेज, जज अलोक कुमार और जज रमेश चंद यादव आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, जिला जज दरभंगा (बिहार)र ामसूरत शुक्ल आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरू खुर्द, इसरो में वैज्ञानिक तनु श्रीवास्तव और विजय वर्मा एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आईएएस त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, आईएएस रामनवल सिंह, धनुषधारी लाल आईएएस बीएमजीएम इंटर कॉलेज बखिरा, ज्वांइट कमिश्नर वाणिज्य कर सर्वजीत ने नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद शताब्दी समारोह मना रहा है। यूपी बोर्ड से पढ़े ऐसे व्यक्ति जो महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिले में 119 लोगों की सूची तैयार हुई है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में इन सभी को परिषद से सम्मानित किया जाएगा।
गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस